HomeBiharआरजेडी विधायक बच्चा पाण्डेय की बढ़ी मुश्किलें : चंपावत कोर्ट ने जारी किया...

आरजेडी विधायक बच्चा पाण्डेय की बढ़ी मुश्किलें : चंपावत कोर्ट ने जारी किया ग़ैर जमानती वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला

लाइव सिटीज, सीवन: राजद विधायक बच्चा पांडे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, राजद विधायक के खिलाफ उतराखंड के चम्पावत ज़िला के सीनियर सिविल जज ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें इस मामले में कोर्ट से तरफ से पिछले कई दफा कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। ये पूरा मामला चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, उतराखंड के चम्पावत ज़िला के सीनियर सिविल जज ने राजद विधायक बच्चा पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है।बच्चा पांडे के बंध पत्र को निरस्त करते हुए गैर जमानती अधिपत्र जारी करने का भी आदेश दिया गया है। कोर्ट ने चम्पावत ज़िला के पुलिस अधीक्षक को यह आदेश जारी किया है। 

बताया जा रहा है कि, राजद विधायक पिछली कई तारीखों से वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इनके ऊपर उत्तराखंड के चम्पावत ज़िला के थाना  प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें धन सिंह ने राजद विधायक ने एक मामले में डील की थी, जिसमें चेक के माध्यम से पैसों की लेनदेन की गयी थी। अब यह चेक बाउंस हो गया तो फिर धन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंचा तो इस ममाले में सुनवाई करते हुए अब यह आदेश जारी किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home