HomeBiharRJD नेता की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

RJD नेता की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: समस्तीपुर में पूर्व जिला पार्षद सदस्य और आरजेडी नेता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के पास की है. बताया जा रहा है कि 1 फरवरी  को देर शाम सड़क किनारे से युवा राजद के प्रदेश महासचिव रंजित राय समेत एक अन्य युवक को जख़्मी और बेहोशी की अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने रंजीत राय को मृत घोषित कर दिया.

राजद नेता रंजित राय मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव का रहने वाले थे. वहीं, गंभीर रूप से जख़्मी दूसरे शख्स का निजी क्लिनिक में इलाज जारी है. इधर, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची. मामले की जानकारी जुटाते हुए पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. 

घटना के संबंध में एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों की तरफ से पुलिस को सूचना मिली थी सड़क किनारे जख्मी हालत में दो व्यक्ति पड़े हैं. इस सूचना पर पहुंची. पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने रंजीत राय नाम के व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे शख्स सुनील कुमार का निजी अस्पताल में इलाज जारी है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home