HomeBiharरविशंकर प्रसाद ने एक बार फिर लालू यादव पर बोला करारा...

रविशंकर प्रसाद ने एक बार फिर लालू यादव पर बोला करारा हमला, कही ये बड़ी बात

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से रू-ब-रू हुए, जहां उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की पार्टी में परिवार के आगे कुछ है क्या? लालू प्रसाद की पार्टी में केवल और केवल परिवारवाद ही है।उनका समाजिक न्याय केवल दिखावा है. रविशंकर प्रसाद ने केवल लालू यादव ही नहीं बल्कि तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद की पार्टी में परिवार के आगे कुछ है क्या? उनकी पार्टी के एक साधारण गरीब यादव कार्यकर्ता या विधायक की कितनी पूछ है। हमारे यहां तो एक कार्यकर्ता मोहन यादव मध्य प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं, लेकिन वहां तो बस लालू, उसके बाद राबड़ी, फिर तेजस्वी, तेजप्रताप, मीसा भारती। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय दिखावा है। मैं आपसे एक सवाल पूछ रहा हूं ईमानदारी से, तेजस्वी जी आपकी सरकार दिल्ली में बनेगी क्या? ईमानदारी से बोलिएगा और आपका प्रधानमंत्री कौन है तो सरकार बनने वाली है नहीं प्रधानमंत्री का उम्मीदवार का पता है नहीं।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब राम लला का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह अच्छी बात है कि उनको सद्बुद्धि आई। प्रभु श्री राम के दरबार में वह जरूर जाएं। राम तो सबके हैं, लेकिन प्रभु राम यह भी समझते हैं कि श्री राम की ईमानदारी से भक्ति कौन करता है और चुनावी भक्ति कौन करता है। वही पटना साहिब सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की चर्चा पर उन्होंने कहा कि मैं भी खोज रहा हूं आप लोग भी खोजिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home