HomeBiharबिहार में विपक्ष के खिलाफ बीजेपी की पदयात्रा, सम्राट चौधरी पटना से...

बिहार में विपक्ष के खिलाफ बीजेपी की पदयात्रा, सम्राट चौधरी पटना से करेंगे शुरुआत

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में बीजेपी अब पदयात्रा के जरिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ अपनी बात जनता तक पहुंचाएगी. पार्टी ने इस अभियान को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ नाम दिया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 28 अक्टूबर को पटना में इसकी शुरुआत करेंगे.

पटना के गांधी मैदान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा से यह मार्च शुरू होकर करगिल चौक तक जाएगा. कार्यक्रम सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच शुरू होने का कार्यक्रम है. इसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को बताया कि अभियान के पहले चरण में बिहार के 10 कमिश्नरी मुख्यालयों में पदयात्रा निकाली जाएगी. इसकी शुरुआत 28 अक्टूबर को पटना से होगी. पार्टी ने पहले चरण के कार्यक्रम को 5 नवंबर तक चलाने का फैसला किया है.इसके बाद अभियान को दूसरे चरण में जिला स्तर तक पहुंचाया जाएगा. हर जिले के मुख्यालय में पदयात्रा और दूसरे कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक पार्टी का पक्ष पहुंचाने की योजना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home