HomeBiharरत्नेश सदा बने जहानाबाद के प्रभारी मंत्री : मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की...

रत्नेश सदा बने जहानाबाद के प्रभारी मंत्री : मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

लाइव सिटीज, पटना: नीतीश कैबिनेट में हाल ही में मंत्री बने रत्नेश सदा को जिले का प्रभार सौंप दिया गया है। रत्नेश सदा को जहानाबाद जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

दरअसल, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने पिछले दिनों अचानक नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। संतोष सुमन के इस्तीफा के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने महागठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और एनडीए के साथ जाने की घोषणा कर दी थी। 

संतोष सुमन जहानाबाद जिले के प्रभारी मंत्री थे। उनके इस्तीफे के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आनन-फानन में जेडीयू विधायक रत्नेश सदा को संतोष सुमन के जगह मंत्री बनाया। ऐसे में अब सरकार ने उन्हें जहानाबाद जिले का प्रभार सौंप दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home