HomeBiharअगले 5 दिनों तक कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने किसानों को...

अगले 5 दिनों तक कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने किसानों को पानी का प्रबंध करने की दी सलाह

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में जून के महीने में भी इस बार सामान्य से कम मानसून की बारिश देखने को मिली है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो प्रदेश में मानसून की गतिविधि में अगले 5 दिनों में कमी आएगी. अगले 5 दिनों में अल्प वृष्टि का पूर्वानुमान है. ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि जिनको धान का बिचड़ा लगाना है वह अपने खेतों के लिए पानी का प्रबंध स्वयं से करें. धान का बिचड़ा लगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है.

मौसम विभाग ने कहा है कि अभी धान के बिचड़ो की रोपाई का समय है. जिसके लिए खेत में पानी की अधिक आवश्यकता होती है. ऐसे में मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि आवश्यकता अनुरूप बिचड़ों को पानी देने का प्रबंध उचित माध्यम से कर सकते हैं.

मौसम विज्ञान विभाग पटना के मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार ने जानकारी दी है कि वर्तमान में मौसम के सिनोप्तिक विश्लेषण के अनुसार मॉनसून द्रोणी रेखा बीकानेर, सीकर, ओरई, सिद्धि, अंबिकापुर, बालासोर से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है.

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों में और दक्षिण पश्चिम की एक दो हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर के बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना बन रही है. ऐसे में मेघ गर्जन और बारिश के समय लोगों को खुले मैदानों और ऊंचे पेड़ से दूर रहने की सलाह दी जाती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home