HomeBiharबिहार के 24 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान, पूरे प्रदेश में छाए...

बिहार के 24 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान, पूरे प्रदेश में छाए रहेंगे बादल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के 24 जिलों में आज हल्के से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने इसको लेकर के अलर्ट जारी किया है. राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का पूर्वानुमान है और पूरे प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इससे अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी. ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार बन रहे हैं.

हालांकि प्रदेश में अभी मानसून अधिक सक्रिय नहीं है. मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में मानसून अब आगे बढ़ रहा है और आने वाले 4 से 5 दिनों में प्रदेश में बारिश का सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा.

बीते 24 घंटे की बात करें तो औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीते 24 घंटे में औरंगाबाद जहानाबाद पटना रोहतास जैसे जिलों में बारिश से मौसम सुहावना हुआ है. लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. पटना में सोमवार सुबह से तेज हवा का प्रवाह बना हुआ है, जिससे मौसम में गर्मी का एहसास कम है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की मानें तो, उत्तरी बिहार के कई हिस्सों और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में, सोमवार को बारिश का पूर्वानुमान है. ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को बारिश के समय वज्रपात से बचकर रहने की सलाह दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home