HomeBiharरेलवे, शिक्षा, पुलिस सहित कई विभागों में निकली हैं नौकरियां, ऐसे करें...

रेलवे, शिक्षा, पुलिस सहित कई विभागों में निकली हैं नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

लाइव सिटीज, पटना: रेलवे, शिक्षा, पुलिस सहित कई विभागों में विभिन्न पदों के लिए नौकरियां निकली हैं. इन भर्तियों के लिए कैंडिडेट्स विभागों की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए निर्धारित अंतिम तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन मोड के जरिए ही सबमिट करना होगा. यहां इन भर्तियों से संबंधित एप्लीकेशन प्रोसेस आदि की जानकारी दी जा रही है.

सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह जानना बहुत ही जरूरी है कि इस समय किन-किन सरकारी विभागों में किन पदों के लिए भर्तियों का विज्ञापन जारी किया गया है. पदों की संख्या क्या है और अप्लाई करने की अंतिम तारीक क्या है.

इस समय बिहार और मध्यप्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्तियों का विज्ञापन जारी किया गया है. कांस्टेबल पोस्ट के लिए 12th पास युवा आवेदन कर सकते हैं. बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2023 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in के जरिए 20 जुलाई तक किया जा सकता है. वहीं एमपी पुलिस सिपाही भर्ती 2023 के लिए esb.mponline.gov.in के जरिए एप्लीकेशन फाॅर्म 10 जुलाई तक सबमिट कर सकते 

बिहार में शिक्षक के 1लाख 70 हजार से अधिक पदों पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है. कैंडिडेट्स बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं हरियाणा में भी पीजीटी शिक्षकों के 4476 पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए आवेदन फाॅर्म जमा कर सकते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home