HomeBiharअमित शाह से मिले बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन, एनडीए की...

अमित शाह से मिले बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन, एनडीए की मजबूती और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

लाइव सिटीज, दिल्ली: बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार के हितों और राज्य में एनडीए की एकजुटता को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ। इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर देते हुए संतोष सुमन ने तस्‍वीरें भी साझा की।

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट किया कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, राज्य के विकास की प्राथमिकताओं, एनडीए गठबंधन की मजबूती, घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान बिहार के हितों और राज्य में एनडीए की एकजुटता को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने अमित शाह के व्यक्तित्व, संगठनात्मक क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। देश की राजनीति में उनकी निर्णय क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की कार्यशैली उन्हें विशिष्ट पहचान देती है। उनसे मिलना हमेशा सुखद और प्रेरणादायी अनुभव होता है। आज की यह मुलाकात बेहद आत्मीय, सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home