HomeBiharसासाराम में राहुल गांधी का रोड शो, लाल रंग की थार पर...

सासाराम में राहुल गांधी का रोड शो, लाल रंग की थार पर दिखे तेजस्वी के साथ

लाइव सिटीज, पटना: आज राहुल गांधी की न्याय यात्रा बिहार के रोहतास में है. राहुल गांधी ने आज जिला मुख्यालय सासाराम में रोड शो किया इसके बाद वह चेनारी के टेकारी लिए रवाना हो गए. इस दौरान राहुल लाल रंग के थार पर मौजूद थे. वहीं तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे. राहुल की एक झलक पाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता समेत आम लोग भी बेकाबू दिखे. रोड शो के दौरान गुलाब के फूलों से उनका स्वागत किया गया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देखने के लिए पुरानी जीटी रोड के दोनों साइड काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा सुबह से ही कतारों में खड़े दिखे. जैसे ही उनका कारकेड जमुहार से निकला उन्हें देखने के लिए लोग उनके कंटेनर के पीछे भागने लगे. सासाराम में रोड शो करने के बाद वो चेनारी के लिए निकल गए. इस दौरान पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, चेनारी विधायक मुरारी गौतम के अलावा कई कांग्रेसी नेता उनके साथ थे. यात्रा को लेकर रोहतास में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं.

इससे पहले न्याय यात्रा के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने कल राहुल गांधी का डेहरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर भी उनका भव्य स्वागत किया था. बताया जाता है कि औरंगाबाद से जैसे ही राहुल गांधी का काफिला डेहरी पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को घेर लिया. कार की अगली सीट पर बैठे राहुल गांधी ने लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया. इस दौरान पूर्व स्पीकर और सासाराम से सांसद रह चुकी मीरा कुमार भी उनके साथ मौजूद रहीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home