HomeBiharबिहार में अब प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों का दूसरे जिलों में हो...

बिहार में अब प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों का दूसरे जिलों में हो सकेगा तबादला, 25 जनवरी से कर सकते हैं आवेदन

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है…कई सालों से तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों को अपने जिलों में तबादला कराने का मौका मिलने वाला है.इसके लिए शिक्षा विभाग ने जरूरी प्रकिया शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार 34540 कोटि के सहायक शिक्षकों के दूसरे जिला में तबादला के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश जारी किया है.इस आदेश के मुताबिक 25 जनवरी तक शिक्षक तबादले के लिए आवेदन कर सकतें हैं.सभी जिला से 31 मार्च तक ताबदले वाले शिक्षकों की लिस्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी और फिर शिक्षा निदेशालय उस पर अंतिम मुहर लगायेगी

एक अनुमान के मुताबिक शिक्षा विभाग के इस फैसले से करीब 4 हजार से ज्यादा शिक्षकों को लाभ मिलने वाला है.येलोग काफी दिनों से तबादले की मांग कर रहे थे.

वहीं नियोजित शिक्षकों के तबादले को लेकर शिक्षा विभाग ने कोई आदेश जारी नहीं किया है.नियोजित शिक्षक भी काफी दिनों से दूसरे जिला में तबादला की मांग कर रहें हैं.इनमें से बड़ी संख्या महिला शिक्षकों की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home