HomeBiharगोपाल मंडल ने कहा - हम पैसा वाली पार्टी नहीं, 5 करोड़...

गोपाल मंडल ने कहा – हम पैसा वाली पार्टी नहीं, 5 करोड़ खर्च कर वसुंधरा बन गईं भागलपुर मेयर

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के भागलपुर में नवगछिया कचहरी परिसर में विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने भागलपुर निकाय चुनाव में उनकी पत्नी सविता देवी की हार का कारण रुपये की कमी होना बताया. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने वाली डॉ वसुंधरा लालने चुनाव में पांच करोड़ रुपये खर्च किये और उनसे भी ज्यादा सीमा साह ने छः से सात करोड़ रुपया खर्च किए.

विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि वो लोग पैसे वाली पार्टी नहीं हैं, पैसा देकर वे लोग वोट नहीं लेते हैं. किसी भी चुनाव में उन्होने रुपये देकर जीत हासिल नहीं की है. मंडल ने हार के अन्य कारणों को बताते हुए कहा कि सभी प्रत्याशी काफी पहले से चुनाव की तैयारी कर रहे थे. वे एकाएक एक चुनावी मैदान में आये, यह भी एक कारण है.

गोपाल मंडल ने कहा कि हमलोग पैसे वाली पार्टी नहीं हैं, पैसा देकर हमलोग लोग वोट नहीं लेते हैं. चुनाव जीतने वाली डॉ वसुंधरा लाल ने चुनाव में पांच करोड़ रुपये खर्च किये और उनसे भी ज्यादा सीमा साह ने छः से सात करोड़ रुपया खर्चा किया. वो लोग काफी पहले से तैयारी कर रहे थे. हमलोग एकाएक बाद में मैदान में आए हमारी तैयारी पूरी ठीक तरह से नहीं थी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home