HomeBiharपोस्टर लगाकर नीतीश सरकार से अपील, बाहुबली आनंद मोहन के बाद अब...

पोस्टर लगाकर नीतीश सरकार से अपील, बाहुबली आनंद मोहन के बाद अब इन नेताओं को भी रिहा करने की मांग

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बाहुबली आनंद मोहन की सहरसा कोर्ट से रिहाई हो गई है. बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की तरह अनंत सिंह, प्रभुनाथ सिंह को जेल से रिहा करने की मांग को लेकर पटना में सवर्ण क्रांति दल के अध्यक्ष कल्लू सिंह द्वारा पोस्टर लगाए गए. 

पोस्टर में दोनों को शेर बताया गया है और पोस्टर में लिखा गया है ‘सवर्णों को चाहिए अधिकार नहीं चलेगा अत्याचार’, साथ ही दोनों को जेल से रिहा करने की मांग की गयी है. 

सवर्ण क्रांति दल के अध्यक्ष कल्लू सिंह ने कहा कि अनंत सिंह, प्रभुनाथ सिंह को फंसाया गया. उन्होंने सवर्ण होने की कीमत चुकानी पड़ी. उन्होंने मांग की कि आनंद मोहन की तरह इन दोनों को रिहा किया जाए. इन लोगों का आधा जीवन जनता की सेवा में निकल गया. यह लोग जनता के सेवक हैं. 

आपको बता दें कि पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई हो गई. चोरी-चुपके से की गई इस रिहाई की वजह सामने नहीं आई है. यह जानकारी थी कि सहरसा जेल से आनंद मोहन की रिहाई गुरुवार दोपहर तक होनी है. कागजी प्रक्रिया पहले ही पूरी हो गई थी. गुरुवार की सुबह जब समर्थक जेल के बाहर पहुंचने लगे तब पता चला कि आनंद मोहन को सुबह में ही छोड़ दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home