HomeBiharअतिपिछड़ा वोट पर सियासत, सुशील मोदी ने कहा - लालू के साथ...

अतिपिछड़ा वोट पर सियासत, सुशील मोदी ने कहा – लालू के साथ जाने से नीतीश को नुकसान ?

लाइव सिटीज, पटना: राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण न देकर अपमानित किया था। बाद में नीतीश कुमार के राजद से हाथ मिलाने और तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के कारण अतिपिछड़ों ने जदयू और महागठबंधन से किनारा कर लिया। अतिपिछड़ा जनाधार पूरी तरह भाजपा के साथ आ चुका है।

सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा ने अतिपिछड़ा समाज से आने वाले नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर अतिपिछड़ा वर्ग को सम्मान दिया और इस वर्ग का विश्वास जीता। उन्होंने ‌अतिपिछडा समाज से अपील की कि 24 जनवरी को पटना के मिलर स्कूल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित कर्पूरी ठाकुर जन्मशती समारोह में शामिल हो कर इसे ऐतिहासिक बनाएँ। पार्टी हर जिले में कर्पूरी जयंती मना रही है।

उन्होंने कहा कि 2014 के संसदीय चुनाव में अतिपिछड़ा वर्ग ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट दिया था। जदयू को केवल 2 सीट मिली थी। 2024 में अतिपिछड़ा विरोधी जदयू जीरो पर आउट होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home