HomeBiharआज नवादा में PM मोदी भरेंगे हुंकार, विवेक ठाकुर के लिए करेंगे...

आज नवादा में PM मोदी भरेंगे हुंकार, विवेक ठाकुर के लिए करेंगे प्रचार

लाइव सिटीज, नवादा: बीजेपी के नये गढ़ के रूप में उभरी नवादा लोकसभा सीट पर इस बार लड़ाई आसान नहीं रहने वाली है. पिछले चुनाव में एलजेपी के टिकट पर जीत हासिल करनेवाले चंदन सिंह का टिकट काटकर NDA ने बीजेपी के विवेक ठाकुर को चुनावी मैदान में उतार दिया. ऐसे में आज नवादा से हुंकार भरकर पीएम नवादा सहित पूरे मगध को साधने की कोशिश करेंगे.

बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे के रूप में पहचान रखनेवाले विवेक ठाकुर के लिए नवादा की लड़ाई आसान नहीं रहनेवाली है. विपक्ष जहां उन्हें बाहरी बताकर घेरने की कोशिश में है वहीं भितरघात की भी आशंका है

प्रधानमंत्री मोदी ने 4 अप्रैल को जमुई में चुनावी रैली को संबोधित कर बिहार में NDA के चुनावी अभियान का आगाज किया था. लेकिन नवादा में पीएम की रैली इसलिए भी अहम है क्योंकि पहले चरण में जिन 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है उनमें तीन सीटें-नवादा, गया और औरंगाबाद मगध इलाके से ही आती है. जाहिर है नवादा में जनसभा के जरिये पीएम बाकी सीटों पर भी चुनावी फिजा को NDA के पक्ष में करने की कोशिश करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home