HomeBiharआज से बिहार में चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे PM मोदी, 12...

आज से बिहार में चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे PM मोदी, 12 बजे संबोधन, पढ़ें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

लाइव सिटीज, जमुई: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार बिहार आ रहे हैं. वह जमुई से बिहार में चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे. पीएम मोदी आज अपने ‘हनुमान’ यानी चिराग पासवान की मौजूद संसदीय सीट से कैंपेन का शुभारंभ करेंगे. उनके मंच पर सीएम नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा समेत बिहार एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:10 बजे झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से जमुई के लिए रवाना होंगे. पीएम 11:50 बजे जमुई के खैरा पहुंचेंगे. 11:55 पर प्रधानमंत्री मंच पर आएंगे और 12 बजे से लेकर 12:45 तक उनका संबोधन होगा. 12:55 बजे पीएम मोदी देवघर के लिए रवाना होंगे और 1:40 बजे देवघर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

जमुई लोकसभा सीट पर इस बार एलजेपीआर चीफ चिराग पासवान ने अपने बहनोई अरुण भारती को प्रत्याशी बनाया है. उनका मुकाबला आरजेडी कैंडिडेट अर्चना कुमारी दास से होगा. चिराग के हाजीपुर से लड़ने के कारण एनडीए के लिए जमुई सीट पर जीत बड़ी चुनौती होगी. ऐसे में आज पीएम मोदी अरुण भारती के लिए जनता से वोट मांगेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home