HomeBihar25 मई को काराकाट आएंगे पीएम मोदी, बोले उपेंद्र कुशवाहा- 'पीएम मोदी...

25 मई को काराकाट आएंगे पीएम मोदी, बोले उपेंद्र कुशवाहा- ‘पीएम मोदी से बड़ा कोई स्टार है क्या

लाइव सिटीज, रोहतास: बिहार की हॉट काराकाट लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबला रोमांचक हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को काराकाट के सुअरा में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। पीएम के दौरे को लेकर एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने निर्दलीय उम्मीदवार और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे बड़ा स्टार बताया है।

कुशवाहा ने यहां तक दावा करते हुए कहा कि बिहार और भारत तो लेख क्या? पूरे संसार में सबसे बड़ा कोई हीरो और स्टार है तो वर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। देश ही नहीं दुनिया के कौने-कौने में उनके व्यक्तित्व का जलवा है और 4 जून को आने वाला परिणाम इसे साबित कर देगा।

उपेंद्र कुशवाहा से जब पत्रकारों ने सवाल किया गया कि क्या यहां एनडीए भी स्टार कैंपेनर को मैदान में उतारेगी तो उन्होंने भले ही पवन सिंह का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि पूरे बिहार की बात छोड़िए, हम देश की बात करे तो पीएम नरेंद्र मोदी से बड़ा कोई हीरो है क्या? कुशवाहा ने कहा कि एनडीए को स्टार कैंपेनर की कोई जरूरत नहीं है। कुशवाहा ने दावा करते हुए कहा है कि काराकाट में लोगों का पूरा समर्थन मिल अगला रहा है। किसी से कोई टक्कर नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home