HomeBiharकरवा चौथ पर पत्नी कर रही थी घर पर इंतजार, पति की...

करवा चौथ पर पत्नी कर रही थी घर पर इंतजार, पति की सड़क हादसे में मौत

लाइव सिटीज, पूर्णिया: पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के कप्तान पुल पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक फॉर्च्यूनर गाड़ी नियंत्रण खोकर सौरा नदी में जा गिरी. गाड़ी चला रहे व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई. मृतक की पहचान कहर थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी निवासी बबलू विश्वास उर्फ विनय विश्वास के रूप में हुई है. वे पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई थे.

हादसे के समय कार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. नदी में गिरने के बाद क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया. अंदर बबलू विश्वास फंसे हुए मिले. उन्हें तुरंत एंबुलेंस से जीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. गाड़ी में सिर्फ एक ही व्यक्ति सवार था.

घर पर पत्नी करवा चौथ का व्रत रखकर पति का इंतजार कर रही थी, उसी दौरान उसे पति की मौत की खबर आ गई. इस संयोग ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा समेत परिजन जीएमसीएच पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home