HomeBiharभतीजे प्रिंस राज के साथ जेपी नड्डा से मिले पशुपति पारस, क्या...

भतीजे प्रिंस राज के साथ जेपी नड्डा से मिले पशुपति पारस, क्या हुई बात?

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उनके साथ उनके भतीजे सांसद प्रिंस राज भी मौजूद थे।दरअसल, एनडीए में सीटों के बंटवारे में पशुपति कुमार पारस को लोकसभा की एक भी सीटें नहीं मिली थी जबकि उनके भतीजे चिराग पासवान को लोकसभा की पांच सीटें बीजेपी की तरफ से दी गई।

इससे नाराज होकर पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और हर हाल में हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही थी। काफी कोशिश करने के बाद जब महागठबंधन में भी बात नहीं बनी तो पार्टी को टूटता देख पारस ने समझदारी दिखाई।

पशुपति कुमार पारस ने ऐलान किया कि वे और उनकी पार्टी एनडीए में हैं और पूरी मजबूती के साथ नरेंद्र मोदी के चार सौ पार के लक्ष्य को हासिल करने में एनडीए उम्मीदवारों को मदद करेंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home