HomeBiharटिकट नहीं मिलने के बाद Pappu Yadav का बड़ा ऐलान, इस दिन...

टिकट नहीं मिलने के बाद Pappu Yadav का बड़ा ऐलान, इस दिन करेंगे पूर्णिया सीट से निर्दलीय नोमिनेशन

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व सांसद पप्पू यादव के कारण पूरे देश में हॉट सीट बना पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र इन दिनों सुर्खियों में है. सुर्खियों के पीछे मुख्य वजह है इंडि गठबंधन में राजद से बीमा भारती को टिकट मिलना. वहीं पूर्व सांसद व जन अधिकार पार्टी से कांग्रेस में विलय करने वाले पूर्व जाप सुप्रीमो पप्पू यादव अपनी प्रतिष्ठा की सीट मान चुके थे. वह जान तक देने की बात कर रहे थे. लेकिन, यह सीट ही राजद के खाते में चली गई और पप्पू यादव की उम्मीदों पर पानी फिर गया.

लेकिन अब पप्पू यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है. वो 4 अप्रैल को पूर्णिया सीट से नामाकंंन करेंगे. हाल ही में वो अपनी पार्टी जाप का विलय कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. लेकिन पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव को टिकट देने में कांग्रेस नाकाम रही है, लेकिन पप्पू भी इस सीट के लिए अड़े हुए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home