HomeBiharनीतीश कुमार ने मोकामा-गोपालगंज उपचुनाव से पहले चिराग पासवान और भाजपा पर...

नीतीश कुमार ने मोकामा-गोपालगंज उपचुनाव से पहले चिराग पासवान और भाजपा पर कहा बहुत कुछ, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत रामविलास पासवान को भी नहीं छोड़ा. बेटे चिराग पासवान पर हमला बोलेत-बोलते नीतीश कुमार ने उनके पिता रामविलास पासवान को भी लपेट लिया.पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि वे दिल्ली में जाकर दूसरा विवाह किये.अब ये लड़का-बच्चा बोल रहा है. हमनें रामविलास पासवान को कितना किया था. न सिर्फ सम्मान दिया बल्कि समर्थन भी दिया था.

दरअसल, सीएम नीतीश से सवाल किया गया था कि उप चुनाव में चिराग पासवान ने बीजेपी का समर्थन किया है. यह सवाल सुनते ही सीएम नीतीश कुमार फार्म में आ गये। उन्होंने चिराग के बहाने उनके पिता पर भी हमला बोल दिया। नीतीश कुमार ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बारे में कहा कि वह तो है ही, वह तो ठीक ही कर रहा है. आपको मालूम नहीं है कि 2020 में हम लोगों के खिलाफ में जो कैंडिडेट खड़ा किया गया था वह कौन खड़ा कराया था। आप लोग तो जानते ही हैं, वह तो बहुत ठीक है, अब यह तो ठीक ही जगह पर जा रहा है.

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि मालूम नहीं है आपको…. उसके पिताजी का हमने कितना सम्मान किया था, हमने सम्मान ही नहीं दिया बल्कि समर्थन दिया था. शुरुआती दौर की बात है. यह सब तो बच्चा है जी . रामविलास पासवान के बारे में बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि ”वे दूसरा बियाहवा तो वहां जाकर दिल्ली में न किए थे”. वह रहते थे वहां तो हम जाते नहीं रहते थे? हम लोगों का रिश्ता बहुत पुराना था. अब वह नहीं रहे .अब लड़का-बच्चा बोल रहा है.

चिराग के बारे में कहा कि जब साथ आया था तो साथ में घूमता ही रहता था. हमने अचानक देखा कि बिहार का जब चुनाव हो रहा था तो हमारे खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर दिया। लेकिन मामला तो अंदरूनी था पार्टी के लोगों की राय थी कि बीजेपी से अलग हुआ जाये. अब साथ छोड़ दिए हैं. 2017 में हमने गलती कर दिया और फिर हम छोड़ कर के वापस इधर आ गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home