HomeBiharनीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ...

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ पूजा पर घाटों पर उमड़ी भीड़…

लाइव सिटीज, पटना: 28 अक्टूबर से शुरू हुए छठ महापर्व का आज बेहद खास तीसरा दिन है.व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को बांस की टोकरी में फल, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया.पटना के गंगा घाटों पर श्रद्धालु सिर पर धम्मा और दउरा लेकर छठ व्रतियों के साथ गीत गाते हुए पहुंचे.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेटे के साथ सीएम आवास पर तो उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने छठ के अवसर पर दीघा घाट पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया.सीएम नीतीश ने अर्घ्य देते हुए बिहारवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.सीएम की भाभी और भतीजी ने इस साल छठ व्रत किया हैं.

इस दौरान सड़क के दोनों को सड़क को स्थानीय लोगों ने पानी से धो दिया.गह-जगह पानी के स्टॉल लगाए हैं.सड़क से लेकर घाट तक छठी मैया की गीत बज रहे हैं.पटना पुलिस और दंडाधिकारी भी मुख्य चौक-चौराहों और घाटों पर तैनात है.पुलिस की एक टीम कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए निगरानी कर रही है.

आज दीघा घाट, एलसीटी घाट के आसपास रहने वाली महिला व्रती पैदल ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नदी के तट पर पहुंचती दिखीं.कई परिवार चार पहिया वाहन से भी जाते दिखे.सड़क पर जाम न लगे इसके लिए पटना पुलिस ने पहले ट्रैफिक प्लान बना दिया था.पटना के 85 गंगा घाट और 61 तालाबों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने घर की छतों पर छठ मनाया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home