HomeBiharशारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती

शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती

लाइव सिटीज, पटना: छठ गीतों के लिए मशहूर बिहार की लोक गायिका ‘पद्मभूषण’ शारदा सिन्हा बीमार पड़ गईं हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उनको दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिछले दिनों ही उनके पति का निधन हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, शारदा सिन्हा को खाने-पनी में काफी समस्याएं हा रही थीं, जिसे लेकर उनका इलाज एम्स से चल रहा था। शनिवार तड़के उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई, जिस कारण परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया। फिलहाल शारदा सिन्हा को आईसीयू में रखा गया है, डॉक्टर की टीम इलाज कर रही है।

बता दें, पति के निधन के बाद शारदा सिन्हा काफी चिंतित रहती थीं, जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट भी किया था। बता दें, शारदा सिन्हा ने छठ महापर्व पर कई गाने गाए हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया के अलावा कई फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home