HomeBiharराजू दानवीर ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देकर किया प्रणाम, प्रदेश ...

राजू दानवीर ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देकर किया प्रणाम, प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की

लाइव सिटीज, नालंदा: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने बिहार शरीफ के मोरा तालाब छठ घाठ पर जाकर महापर्व छठ के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया.इस मौके पर उन्होंने छठ व्रतियों से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोक आस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर मेरी तरफ से आप सभी माता-बहनों और सम्पूर्ण बिहार वासियों को मंगल कामना देता हूं.

छठी मइया की कृपा से हमारे प्रदेश में सबके जीवन में सुख और खुशहाली बनी रहे.छठी मइया की कृपा से लोक आस्था का यह महापर्व संपूर्ण सृष्टि के लिए सुख-समृद्धि तथा आरोग्यता का कारक बने, यही कामना है.

वहीं, पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में राजू दानवीर ने कहा कि हमारे नेता ने स्पष्ट कह दिया है कि भाजपा के लोगों ने झूठे वादे कर प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है.झूठे चुनावी वादे करने वाली भाजपा उपचुनाव में अगर कहती है कि वे कुछ देंगे कुछ करेंगे, तो ये सरासर झूठ है.हमारे नेता पप्पू यादव जी ने साफ कहा है कि हमारा समर्थन प्रदेश हित में है.उन्होंने कहा कि उप चुनाव कहीं न कहीं देश को बड़ा संदेश देगा.भाजपा ने हर बार झूठे वादे से लोगों को गुहमराह करने का काम किया.जनता इस बात को बखूबी समझती है, इसलिए इस चुनाव का परिणाम भाजपा के खिलाफ आएगा और उनकी करारी हार होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home