HomeBiharVIP से कुढ़नी में निलाभ कुमार होंगे उम्मीदवार, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी...

VIP से कुढ़नी में निलाभ कुमार होंगे उम्मीदवार, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने की घोषणा

लाइव सिटीज, पटना: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में निलाभ कुमार को वीआईपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। निलाभ कुमार बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बताया है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद ने निलाभ कुमार के नाम की घोषणा की है। निलाभ कुमार राजनीतिक विरासत वाले उम्मीदवार हैं। इनके दादा स्वर्गीय साधु शरण शाही इस विधानसभा के कद्दावर नेता थे और उनको चार बार जनप्रतिनिधि बनने का गौरव हासिल है।

मुकेश सहनी ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में हमारी पार्टी पूर्व में सम्पन्न हुए बोचहां विधानसभा चुनाव में किये गए प्रदर्शन से भी बेहतर करेगी। आने वाले समय में उनकी पार्टी राज्य की नई राजनैतिक ताकत बनेगी। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने वाले कई लोगों ने अपनी दावेदारी को पेश किया था, जो कि हमारी पार्टी की लोकप्रियता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home