HomeBiharतरारी, बेलागंज और इमामगंज में NDA आगे, रामगढ़ में BSP: महागठबंधन सभी...

तरारी, बेलागंज और इमामगंज में NDA आगे, रामगढ़ में BSP: महागठबंधन सभी सीटों पर पीछे, जनसुराज तीसरे नंबर पर

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज एवं इमामगंज पर वोटों की गिनती जारी है. अब तक की मतगणना में 3 सीटों पर एनडीए ने बढ़त बना ली है। तरारी और बेलागंज सीट से एनडीए लीड ले रही है। वहीं इमामगंज सीट पर अबतक पीछे चल रहीं दीपा मांझी ने पांचवें राउंड में बढ़त बना ली है।

रामगढ़ सीट पर एनडीए, राजद को पीछे छोड़ बसपा आगे निकल गई है। रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सतीश यादव आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी अशोक सिंह दूसरे नंबर पर हैं। आरजेडी के अजित सिंह तीसरे नंबर पर हैं।

वहीं तरारी सीट पर बीजेपी के विशाल प्रशांत आगे चल रहे हैं। बेलागंज से जेडीयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं। दोपहर तक चारों सीटों पर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। इन चार सीटों पर 38 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा है। जनसुराज तीसरे नंबर पर चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home