HomeBiharमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के बीच खूनी खेल, पति की मौत पत्नी, गंभीर...

मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के बीच खूनी खेल, पति की मौत पत्नी, गंभीर रूप से घायल

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर/ अभिषेक: जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक पति पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद में खूनी खेल हो गया, जिसमें पति की जान चली गई
और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, मामला नगर थाना इलाके के पुरानी बाजार काली कोठी की है.
रविवार की शाम हुई पति पत्नी में खूनी झड़प के बाद पति के जान चली गई। मृतक की पहचान जवाहरलाल रोड घिरनी पोखर निवासी 37 वर्षीय बादल कपूर के रूप में हुई है। बादल वर्तमान में पुरानी बाजार काली कोठी स्थित किराए के मकान मे अपनी पत्नी पिंकी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। उसके गर्दन में चाकू लगने की वजह से मौत हो गई।

वहीं घटना में मृतक की पत्नी पिंकी भी बुरी तरह से घायल है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल नगर थाने की पुलिस कई एंगल से इस घटना की जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि हर बिंदुओं पर जांच की जा रही ह हत्या है या आत्महत्या जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home