HomeBiharराज्यपाल अर्लेकर और सीएम नीतीश पहुंचे खाजपुरा शिव मंदिर, उतारी शिव-पार्वती की...

राज्यपाल अर्लेकर और सीएम नीतीश पहुंचे खाजपुरा शिव मंदिर, उतारी शिव-पार्वती की आरती

लाइव सिटीज, पटना: महाशिवरात्रि को लेकर पटना के खाजपुरा स्थित शिवमंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. 28 शिवालयों की शोभायात्रा का खाजपुरा शिव मंदिर अभिनंदन करेगा. मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर और सीएम नीतीश भी पहुंचे हुए हैं. राज्यपाल ने भगवान शंकर और माता पार्वती की आरती भी की.

बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया के द्वारा इस शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है. पटना के कई मोहल्लों से बड़ी संख्या में शिव बाराती निकाली गई है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हो रहे हैं. खुद सीएम नीतीश कुमार भी अभिनंदन समारोह में शिरकत कर रहे हैं.

खाजपुरा शिवमंदिर शोभायात्रा अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश का स्वागत किया गया. शिव मंदिर ट्रस्ट की तरफ से प्रतीक चिन्ह देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया गया. सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी समारोह में मौजूद है.

शोभायात्रा की शुरूआत गंगा पूजा के साथ हुई. फिर बिहार के नए राज्यपाल राजेन्द्र विश्वानथ अर्लेकर ने भगवान भोले नाथ और माता पार्वती की आरती की. बता दें कि महाशिवरात्रि पर खाजपुरा शिवमंदिर से 28 शिवालयों की शिव बारात निकलेगी. इसका अभिनंदन खाजपुरा मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home