HomeBiharरस्सी से गला दबा कर पूर्व वार्ड सदस्य की हत्या, खेत से...

रस्सी से गला दबा कर पूर्व वार्ड सदस्य की हत्या, खेत से बरामद हुआ शव

लाइव सिटीज, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में रस्सी से गला दबा कर पूर्व वार्ड सदस्य की हत्या  का मामला सामने आया है. घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचिया गांव की है. हत्या के बाद पूर्व वार्ड सदस्य का शव खेत से पुलिस ने बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान बुचिया अस्पताल रोड निवासी स्व तिलेश्वर राम के बेटे बीरेंद्र राम के रूप में की गई है.

जिले में बेखौफ अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचिया गांव का है. जहां पूर्व वार्ड सदस्य बुधवार की देर शाम खाना खाकर घर से बाहर टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक जब उसकी कोई सूचना नहीं मिली तो परिजनों को चिंता सताने लगी. किसी तरह सुबह हुई जिसके बाद सुबह में एक खेत में उसका शव बरामद हुआ और इलाके में सनसनी फैल गई.

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल हर तरीके से मामले की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि मृतक पांच वर्षों से वार्ड 12 का वार्ड सदस्य था. हालांकि वह इसी साल चुनाव हार गया था. मृतक के चार बेटे और दो बेटियां हैं, जिसमे एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है. वहीं वो एक बेटी की शादी करने वाला था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home