लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पुलिस महकमे में एक बार फिर से बड़ा बदलाव हुआ है। सरकार ने राज्य के तीन एसपी और 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की तरफ से तबादसे की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
2020 बैच के आईपीएस अधिकारी अपराजित को पटना विधि व्यवस्था का एसपी बनाया गया है, जबकि मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदस्थापित किया गया है। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन को भागलपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर पदस्थापित किया गया है।







