HomeBiharमंत्री श्रवण कुमार पहुंचे शेखपुरा : विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर, अधिकारियों को...

मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे शेखपुरा : विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर, अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश

लाइव सिटीज, शेखपुरा: बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शनिवार को शेखपुरा जिला के समाहरणालय सभा कक्ष में ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सर्वेक्षण किए गए कुल घरों की संख्या और प्रथम फेज में बनाए गए शौचालय की संख्या तथा द्वितीय फेज में बनाए गए शौचालय की संख्या को जोड़ने से घरों की संख्या ज्यादा हो जाएगी। ऐसी स्थिति में मंत्री ने उप विकास आयुक्त, शेखपुरा को निदेश दिया कि सर्वेक्षण का कार्य ठीक से कराएं।

श्रवण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिनसे भी शौचालय के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है उन परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड जमा कराएं तब जाकर वास्तव में जिन्हें लाभ मिलना चाहिए उन्हें शौचालय का लाभ मिल पाएगा। शेखपुरा जिला में 1118 परिवार ऐसे पाए गए हैं, जिनके पास न शौचालय है और ना ही शौचालय निर्माण के लिए जमीन। ऐसे लोगों को शौचालय उपलब्ध कराने के लिए 92 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया एवम् इसकी संबद्धता 920 परिवारों से की गई है। फिर भी 198 परिवार शेष रह जाते हैं जिनके पास शौचालय बनाने के लिए जमीन नहीं है।

मंत्री श्रवण कुमार ने निदेश दिया कि जमीन उपलब्ध कर इन परिवारों के लिए सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण करा कर इन्हें उससे संबद्ध करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच रही है कि कोई भी परिवार बिना शौचालय के नहीं रहे। ऐसे में हमारा सभी गांव स्वच्छ एवं सुंदर दिखेगा। इस परिकल्पना को साकार करने के लिए भूमिहीन लोगों के लिए सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कर इससे उन्हें संबद्ध करना अति आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home