HomeBiharदिल्ली से आते ही मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, NDA मजबूत,...

दिल्ली से आते ही मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, NDA मजबूत, जंगलराज वाले होंगे टांय-टांय फिस्स

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा फ्लोर टेस्ट को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने बड़ा दावा किया है. संतोष सुमन शनिवार की शाम दिल्ली से पटना पहुंचे. उन्होंने जिस तरीके से दावा किया है. इससे साफ है कि सबकुछ फिक्स है. सवाल है कि अगर सबकुछ फिक्स है तो बिहार में जोड़ तोड़ की राजनीति क्यों हो रही है. इसपर संतोष सुमन ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने दावा किया कि फ्लोर टेस्ट में एनडीए पास होगा.

शनिवार को ही सीपीआई विधायक महबूब आलम जीतन राम मांझी से मुलाकात की है. इसको लेकर संतोष सुमन ने कहा कि कोई भी आकर मिले इससे फर्क नहीं पड़ता है. हमलोग पूरी मजबूती से एनडीए के साथ है. उन्होंने यह भी कहा कि हमें किसी की जरूरत नहीं है. अगर कोई आना चाहता है तो उसका स्वागत है. विधायक महबूब आलम को लेकर कहा कि एनडीए में आ जाएं जंगलराज में कुछ नहीं रखा है.

मिलने दीजिए, इससे क्या फर्क पड़ता है. हमलोग तो सोंच रहे हैं कि माले नेता हमारे तरफ आ जाएं. बेकार में जंगल राज में फंसे हुए हैं. स्पष्ट है कि एनडीए के पास बहुमत है. फ्लोर टेस्ट में हमलोग पास होंगे. वे लोग टांय-टांय फिस्स हो जाएंगे. हमें किसी की जरूरत नहीं है लेकिन अगर कोई आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home