HomeBiharमंत्री संतोष सुमन ने दानिश रिजवान को लेकर कह दी बड़ी बात,...

मंत्री संतोष सुमन ने दानिश रिजवान को लेकर कह दी बड़ी बात, कहा- गलत होंगे, तो जरूर होगी कार्रवाई

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता दानिश रिजवान पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगया है. साथ ही ये भी कहा की उनका एक बेटा है. जिसे अपने पिता का नाम मिलना चाहिए. पटना के सचिवालय थाने में बीते 14 सितंबर को दानिश के खिलाफ एक आदिवासी महिला के बयान पर एफ आई आर दर्ज की गई है.

जिसके बाद अपने ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद दानिश रिजवान ने नैतिकता के आधार पर पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है. दानिश रिजवान के इस्तीफे के बारे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष सुमन ने मीडिया को जानकारी दी है.

हम अध्यक्ष संतोष सुमन में कहा है कि दानिश रिजवान के मामले में कानून अपना काम करेगा अगर वह दोषी होंगे तो कानून अपना रास्ता तय करेगा और निर्दोष होंगे तो उनका कुछ भी नहीं बिगड़ने वाला. संतोष सुमन ने कहा कि नैतिकता के आधार पर दानिश रिजवान में आरोप लगने के तत्काल बाद अपना इस्तीफा भेज दिया था. हालांकि पार्टी ने अब तक उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं किया है.

आपको बता दें की दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के मुताबिक के 11 साल पहले जब वह पटना आई थी उस वक्त दानिश एक टीवी पत्रकार थे और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था. बाद में यह महिला जेल चली गई और जेल में ही इसे अपने गर्भवती होने की जानकारी मिली. अब इस महिला का आरोप है कि दानिश उसके बच्चे के पिता हैं. वह डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है. दानिश रिजवान ने अपने ऊपर लगे आरोपों के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home