HomeBiharबिहार के जेलों में मेडिकल ऑफिसर किए जाएंगे बहाल, साक्षात्कार के आधार...

बिहार के जेलों में मेडिकल ऑफिसर किए जाएंगे बहाल, साक्षात्कार के आधार पर होगी भर्ती

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के विभिन्न जेलों में संविदा के आधार पर सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहाली नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी. 80 पदों पर होने वाली इस नियुक्त के लिये दो नवंबर से साक्षात्कार लिये जायेंगे. विशेषज्ञ डाक्टर के 14 पदों के लिये एमबीबीएस के साथ- साथ एमडी या एमएस डिग्रीधारी ही इसके लिए पात्र होंगे. बाकी पद सामान्य डाक्टर के हैं. इस पद के लिये एमबीबीएस डिग्रीधारी पात्र माने गये हैं. विशेषज्ञ डाक्टर को 82 हजार तथा सामान्य डाक्टर को 65 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा.

वॉक – इन – इंटरव्यू के आधार पर होने वाली इस बहाली में नाम की अंग्रेजी के पहले अक्षर के आधार पर साक्षात्कार के लिये बुलाया गया है. जिनके नाम की स्पैलिंग का पहला अक्षर ए से एफ तक है उनको दो नवंबर को बुलाया गया है. जी से पी तक वाले तीन तथा क्यू और उसके बाद वाले अक्षर से जिन डाक्टरों के नाम की स्पैलिंग शुरू होती है वह नवंबर को साक्षात्कार देंगे. कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने 19 सितंबर तक आवेदन लिये थे. रिक्ति की संख्या कम अधिक भी हो सकती है. 65 वर्ष की आयु वाले डाक्टर ही इन पदों के लिये योग्य माने गये हैं.

विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद
अनारक्षित – दो

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एक

एससी वर्ग तीन

ओबीसी चार

बीसी दो

पिछड़ा वर्ग की महिला के लिये एक पद आरक्षित है.

एक पद सामान्य वर्ग की महिला के लिये हैं.

सामान्य चिकित्सक के पद कोटिवार
अनारक्षित – 15

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 04

एससी वर्ग 15

एसटी वर्ग के लिये 1

ओबीसी 16

बीसी 05

पिछड़ा वर्ग की महिला के लिये 03 पद आरक्षित है.

35 फीसद महिलाओं के लिये क्षैतिज आरक्षण के तहत 21 पद हैं.

एक पद स्वतंत्रता सेनानी के पोते पोती- नाती नातिन के लिये है.

दो पद दिव्यांग के लिये है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home