HomeBiharपीएम मोदी से लालू के 8 सवाल, बिहार ने आपको 40 में 39...

पीएम मोदी से लालू के 8 सवाल, बिहार ने आपको 40 में 39 सांसद दिए लेकिन आपने बदले में क्या दिया

लाइव सिटीज, पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिर से कुछ सवाल पूछे हैं. उन्होंने इस दौरान मीडिया को भी आड़े हाथों लिया है.

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पत्रकार लोग नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू ले रहे हैं लेकिन कोई अपना पत्रकारिता धर्म नहीं निभा रहा है. किसी ने डर के मारे प्रधानमंत्री से नहीं पूछा कि,” आपने सालाना 𝟐 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, उस वादे का क्या हुआ? आपने वह वादा किस आधार और अध्ययन के तहत किया था?

लालू ने पीएम से पूछा है कि आपने कहा था कि लाखों करोड़ काला धन विदेशों में है, प्रत्येक के खाते में 𝟏𝟓-𝟏𝟓 लाख रुपए यूं ही आ जाएगा, वह क्यों नहीं आया? यह किसी पत्रकार ने नहीं पूूछा? आपने गंगा सफ़ाई की बात की? उसका क्या हुआ? बल्कि गंगा मैया को पहले से अधिक प्रदूषित कर दिया है। किसी पत्रकार ने नहीं पूछा?

पहले देश पर कितना कर्ज था, अब कितना है? 𝟏𝟎 वर्षों में इन्होंने चार गुणा कर्ज क्यों बढ़ा दिया? इन्होंने पूंजीपतियों का 𝟐𝟓 लाख करोड़ माफ़ क्यों किया? कोई नोटबंदी का ज़िक्र नहीं कर रहा? ना ही इसके फायदे पूछ रहा है? इनके कार्यकाल में रिकॉर्डतोड़ महंगाई और बेरोज़गारी क्योंं बढ़ी?बिहार ने आपको इतने सांसद दिए लेकिन आपने बिहार को क्या दिया?

ये इंटरव्यू नहीं पटकथा है. एक सवाल पूछने से पहले पत्रकार लोग 𝟑 मिनट मक्खन लगाते है, फिर चासनी में लपेट एक सवाल पूछते है, फिर 𝟑 मिनट मक्खन लगाते हैंं.इतना स्क्रिप्टड भी नहीं होना चाहिए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home