HomeBiharलालू यादव को लेकर आई बड़ी खबर, सिंगापुर जाने का प्लान इस...

लालू यादव को लेकर आई बड़ी खबर, सिंगापुर जाने का प्लान इस कारण कैंसिल हो गया ?….

लाइव सिटीज, पटना: पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा हो रही थी कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जाएंगे, हालांकि अब कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद अब अगले महीने सिंगापुर जाएंगे. बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का हाल ही में सिंगापुर के एक बड़े अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन किया गया था. उन्हें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी दान किया था.

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वो स्वस्थ हैं और दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं. मगर, अब बताया जा रहा है कि लालू यादव फिर से सिंगापुर जाने वाले हैं. सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हास्पिटल में जहां उनका ऑपरेशन किया गया था, वहीं उनका पोस्ट सर्जरी रिव्यू किया जाना है.

लालू यादव 11 फरवरी को सिंगापुर से दिल्ली लौटे थे. जिसके बाद कहा जा रहा था लालू प्रसाद यादव 13 अप्रैल को दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं. लेकिन अब लालू प्रसाद यादव अब अगले महीने सिंगापुर जाएंगे. साथ में राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी साथ जा सकती है. बताया जा रहा है कि लालू को किडनी ट्रांसप्लांट कराये हुए करीब दो महीने बीत चुके हैं. हालांकि, वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें तय समय पर चैकअप कराने की सलाह दे रखी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home