HomeBiharलालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, इस भूमिहार नेता ने थामा कांग्रेस...

लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, इस भूमिहार नेता ने थामा कांग्रेस का दामन

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला लगातार जारी है । इसी बीच कांग्रेस ने लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका दिया है।तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी और आरजेडी नेता करुणा सागर ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलायी है। इस मौके पर करुणा सागर ने कहा कि उनकी सोच शुरू से ही कांग्रेस वाली रही है। आज जो देश के हालात हैं, उसमें वे कांग्रेस के साथ खड़े हैं।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद करुणा सागर ने कहा कि आज मेरी जिंदगी का अहम दिन है। इस दिन को अहम बनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि “मेरे पिता सरकारी सर्विस में थे। गांधीवादी थे। पूरी जिंदगी खादी पहनी। उनके विचारों की एक छाप मेरी जिंदगी में रही है। दिल्ली विवि से इतिहास की पढ़ाई की। फिर तमिलनाडु में पुलिस की नौकरी की। मेरी विचारधारा हमेशा से प्रगतिशील विचारधारा की रही है। मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। आज कांग्रेस को ज्वाइन करते हुए काफी खुशी हो रही है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home