HomeBiharमनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर ललन सिंह खूब गरमा गए, केंद्र से...

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर ललन सिंह खूब गरमा गए, केंद्र से कहा आप लोग का मौन व्रत टूटेगा कि नहीं…

लाइव सिटीज, पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के बहाने BJP पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को ₹ 100 Cr. आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है, खैर यह तो न्यायालय में तय होगा।

उन्होंने आगे बताया कि लेकिन सरकार के जो 3 पालतू तोतें है वे ₹ 81000 Cr. का कॉरपोरेट घोटाला करने वाले के यहां दस्तक देंगे कि नही, इस घोटाले पर सरकार का मौनव्रत टूटेगा कि नहीं ? कहीं ऐसा तो नहीं कि ये घोटालेबाज बीजेपी नामक वाशिंग मशीन से धूल कर निकले हैं…!

बता दें कि दिल्ली आबकारी घोटाले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को रविवार के दिन अरेस्ट किया गया था। आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने भारी संख्या में आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। के खिलाफ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home