HomeBiharबिहार में बाढ़ को लेकर ललन सिंह अजीबोगरीब बयान, बोले- हर साल...

बिहार में बाढ़ को लेकर ललन सिंह अजीबोगरीब बयान, बोले- हर साल आती है बाढ़, सरकार हालात पर रख रही नजर

लाइव सिटीज, मुंगेर: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुंगेर पहुंचे। यहां पत्रकारों ने उनसे बिहार में बाढ़ की मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल किया। इस पर ललन सिंह ने कहा कि “बाढ़ कोई नई चीज नहीं है। बिहार में हर साल बाढ़ आती है।ललन सिंह ने कहा कि “इस बार गंगा का जलस्तर थोड़ा अधिक बढ़ा है।” उन्होंने यह भी कहा कि 2016 में गंगा का जलस्तर इस बार से भी ज्यादा रहा था।

बाढ़ की तैयारियों को लेकर सवाल पूछे जाने पर ललन सिंह ने कहा कि उन्होंने मुंगेर के जिलाधिकारी और विभाग के दूसरे अधिकारियों के साथ बैठक की है। ललन सिंह ने कहा कि बैठक में बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली गई है।ललन सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से दी जा रही मदद जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी रहती है। परिस्थिति आई है और इससे हमारे बिहारवासी प्रभावित हुए हैं। यह सरकार का दायित्व है।” ललन सिंह ने कहा कि राज्य की सम्राट सरकार काम कर रही है।

ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं कई बार हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का आकलन किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।

ललन सिंह ने जनप्रतिनिधि की भूमिका को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह जनता के बीच जाए, उनकी समस्याओं को सुने और उनके समाधान के लिए प्रयास करे। ललन सिंह ने कहा कि वह इसी दायित्व का निर्वहन करने के लिए मुंगेर पहुंचे हैं।

मुंगेर दौरे के दौरान ललन सिंह ने स्थानीय स्तर पर पेयजल की समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुंगेर और जमालपुर में पेयजल की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत की गई थी। ललन सिंह ने बताया कि मुंगेर शहर के लिए 177 करोड़ रुपये और जमालपुर के लिए 102 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को मंजूरी मिल चुकी है और दोनों योजनाओं को लेकर टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments