HomeBiharKudhni Assembly By-election: उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू

Kudhni Assembly By-election: उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच समाहरणालय परिसर स्थित भूमि सुधार उप समाहर्ता पश्चिमी के कार्यालय में नामांकन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि गुरुवार 10 नवंबर से अधिसूचना के साथ नामांकन शुरू हो जाएगा। 17 नवंबर नामांकन की आखिरी तिथि निर्धारित की गई है। 18 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। स्क्रूटनी के बाद 21 तक नामांकन वापस लेने के लिए तिथि निर्धारित है। पांच दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता पश्चिमी खगेशचंद्र झा को बनाया गया है। सहायक निर्वाची पदाधिकारियों में अंचलाधिकारी कुढ़नी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुढऩी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुढ़ऩी, अंचलाधिकारी सरैया, पुराअभिलेखपाल राजस्व अभिलेखागार पदाधिकारी मुजफ्फरपुर, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कुढ़नी और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कुढ़नी को शामिल किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 3,11,728 है। इसमें पुरुष 1,64,474, महिला 1,46,507, थर्ड जेंडर छह और सेवा निर्वाचकों की संख्या 741 है। विधानसभा क्षेत्र में 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments