HomeBiharकर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना बिहार के लिए गौरव की बात'-...

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना बिहार के लिए गौरव की बात’- नीरज बबलू

लाइव सिटीज, पटना: आज बिहार में स्व. कर्पूरी ठाकुर की सौंवीं जयंती मनाई जा रही है. इससे पहले केंद्र सरकार ने उन्हें भारत रत्न देने का ऐलान किया है. इसे लेकर बीजेपी विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि बिहार के लाल और पिछड़ों, दलितों एवं उपेक्षितों के नेता स्व.कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि मिलना बिहार के लिए गौरव की बात है.

दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर बिहारवासियों को अनुपम तोहफा दिया है. जिससे बिहार के हर तबके, हर दलों के लोगों ने पीएम मोदी के फैसले की न सिर्फ सराहना की है बल्कि बिहार के लिए गौरव की बात कही है. बीजेपी विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने इस फैसले के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को साधुवाद दिया है.

नीरज कुमार बबलू ने कहा की देखिये यह बिहार के लिए गौरव की बात है. बिहार के लाल को भारत रत्न दिया गया है. पिछड़ों के नेता, दलितों के नेता, गरीबों की आवाज थे कर्पूरी ठाकुर. अगर उनको भारत रत्न दिया गया है तो माननीय प्रधानमंत्री को बिहारवासियों की ओर से बहुत-बहुत आभार है. जो उन्होंने बिहार के लाल को भारत रत्न देने का काम किया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home