HomeBiharजीतन राम मा‍ंझी ने समझाया सियासी गणित, बोले- 2+2 = 6 होते...

जीतन राम मा‍ंझी ने समझाया सियासी गणित, बोले- 2+2 = 6 होते हैं…जानें CM नीतीश को लेकर क्या कुछ कहा

लाइव सिटीज, गया: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर जहां बिहार की सियासत में हलचल मचा गया है वहीं इसको लेकर पार्टियों के द्वारा बयानों के बौछार हो रही है. इस पूरे बयान पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. पीके के बयान पर सीएम नीतीश कुमार स्पष्ट कर चुके हैं कि उनके बारे में उनसे सवाल नहीं पूछा जाए. उन्होंने कहा कि हमने कुछ लोगों को कितनी इज्जत दी लेकिन उन लोगों ने मेरे साथ कितना दुर्व्यवहार किया.

वहीं अब पीके के बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने तो कहा है की किसी भी सूरत भाजपा के साथ नही जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के फिर भाजपा के साथ जाने की बात प्रशांत किशोर का अपना कैलकुलेशन है. 

जीतन राम ने कहा की राजनीति में जरूरी नहीं है की 2+2=6 और 2+2=2 भी हो सकता है. नीतीश कुमार राज्य हित में अगर कोई दिक्कत समझते होंगे तो सत्ता बदलने की बात कर सकते हैं. उसका हम स्वागत करेंगे. उन्होंने कहा की जनहित में अगर 100 बार पाला बदलने की बात तथा पाला बदलने से राज्य को अगर फायदा होता है तो नीतीश कुमार पाला बदलेंगे तो उसका स्वागत करते हैं. लेकिन अभी तक वैसा कुछ नहीं है. 

वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा डेढ़ लाख लोगों को नौकरी दिए जाने की घोषणा वाले बयान पर उन्होंने कहा की बिहार सरकार में बहुत सारी रिक्तियां थी. सभी को भरने का प्रयास किया जा रहा है. रोजगार देने की दिशा में भी अलग-अलग योजनाओं के जरिए लोगों को रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने जो कहा था की 19 लाख लोगों को रोजगार देंगे तो उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home