HomeBiharअयोध्या में भोजपुरी स्‍टार आम्रपाली दुबे के लाखों के गहने, मोबाइल चोरी,...

अयोध्या में भोजपुरी स्‍टार आम्रपाली दुबे के लाखों के गहने, मोबाइल चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखा एक शख्‍स

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भोजपुरी फिल्‍म स्‍टार आम्रपाली दुबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके तीन मोबाइल फोन समेत लाखों रुपयों की जूलरी चोरी हो गई। आम्रपाली कोतवाली नगर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में ठहरी हुई हैं। उनका आरोप है कि उनके होटल रूम से यह चोरी हुई है। पुलिस को आरोपी का सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह के मुताबिक यह घटना गुरुवार सुबह 9 बजे के आसपास की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पाया है कि आम्रपाली के कमरे का दरवाजा खुला था उसी समय एक युवक कमरे में घुसा और तीन मोबाइल व जेवर लेकर कमरे निकल गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीओ स‍िटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के सहारे शुरुआती जांच में और भी तथ्य भी सामने आ रहे हैं। लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने अयोध्या पहुंची हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home