HomeBiharपटना सहित बिहार के 20 शहरों के तापमान में गिरावट, पहाड़ों से...

पटना सहित बिहार के 20 शहरों के तापमान में गिरावट, पहाड़ों से ठंड लेकर आ रही है पछुआ हवा

लाइव सिटीज, पटना: पछुआ हवा का प्रवाह पटना सहित पूरे बिहार में मजबूत स्थिति में बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी और शुष्क पछुआ हवा के कारण तापमान में क्रमिक गिरावट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में दो से तीन डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रदेश के 20 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को प्रदेश के भागलपुर जिले के सबौर 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं राजधानी के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड में वृद्धि होगी। ग्रामीण व शहरी इलाकों में सुबह के समय कोहरे की स्थिति बना रहेगा, हालांकि धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य बना रहेगा। राज्‍य में ठंड का पीक सीजन दिसंबर मध्‍य से जनवरी तक माना जाता है। पिछले साल जनवरी महीने में ठंड सर्वाधिक रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home