HomeBiharजेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा का बयान, सीएम नीतीश के खिलाफ बयान देने...

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा का बयान, सीएम नीतीश के खिलाफ बयान देने वाले पर आरजेडी करे कार्रवाई

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार में वार-पलटवार का दौर जारी है. महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भी कुछ आरजेडी नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बयान देने से पीछे नहीं हट रहे हैं. आरजेडी नेताओं के बयान पर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि आरजेडी के कुछ नेता बीजेपी के एजेंडा पर काम कर रहे हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि आरजेडी के नेता हमारे नेता नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं. यह कतई बर्दाश्त नहीं हो सकता है.

अभिषेक झा ने कहा कि एक मंत्री ने तो धार्मिक भावना को लेकर ठेस पहुंचाया है उन्होंने कहा कि आरजेडी के तरफ से लगातार कहा गया कि कोई भी फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेंगे. तेजस्वी यादव के संज्ञान में पूरा मामला है. हमें पूरी उम्मीद है कि तेजस्वी यादव बयान देने वाले नेताओं पर लगाम लगाएंगे और कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. इससे महागठबंधन जिन मुद्दों को लेकर चला है वह मुद्दे गौण नहीं होंगे.

एक मंत्री ने तो धार्मिक भावना को लेकर ठेस पहुंचाया है और आरजेडी के वरिष्ठ नेता उनके साथ हैं. महागठबंधन को असली मुद्दों से भटकाने की साजिश है और ऐसे लोग गठबंधन के जड़ में मट्ठा डालने की कोशिश कर रहे हैं. आरजेडी के तरफ से लगातार कहा गया कि कोई भी फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home