HomeBiharक्या राजनीति में आ रहें हैं खान सर, इस नेता के साथ...

क्या राजनीति में आ रहें हैं खान सर, इस नेता के साथ सामने आई तस्वीर

लाइव सिटीज, पटना: अपने अलहदा अंदाज से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले पटना के खान सर फिर चर्चा में हैं. हालांकि इस बार चर्चा का विषय उनका पढ़ाना नहीं है, बल्कि एक तस्वीर है, जो कि वायरल हो रही है. इस वायरल तस्वीर के बाद से ये चर्चा जोरों पर है कि क्या खान सर अब राजनीति में भी हाथ आजमाने वाले हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि खान सर चुनाव लड़ सकते हैं. एक बार पहले भी खान सर केराजनीति में आने की चर्चाएं उठी थीं. उस दौरान उन्हें एक प्रचार वाहन में देखा गया था, जिसके कारण ऐसी चर्चाएं होनी लगी थीं. 

असल में खान सर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में खान सर लोजपा रामविलास पासवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात करते-बातचीत करते दिख रहे हैं. इस वायरल तस्वीर में सिर्फ यही दोनों ही दिख रहे हैं. दोनों किसी गंभीर मुद्दे पर बातें कर रहे हैं, फोटो देखकर ऐसा लग रहा है. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद खान सर की राजनीति में आने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. 

बता दें कि इससे पहले भी खान सर की राजनीति में आने की चर्चाएं हो रही थी. खान सर को एक चुनावी प्रचार अभियान में देखा गया था. इस दौरान खान सर एक चुनावी प्रचार गाड़ी पर नजर आए थे. यह देख खान सर की राजनीति में एंट्री को लेकर बात शुरू हो गई थी. हालांकि खान सर खुद चुनाव नहीं लड़े रहे थे. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home