HomeBiharहोली की खरीदारी कर घर लौट रहे थे पति-पत्नी, हादसे में महिला...

होली की खरीदारी कर घर लौट रहे थे पति-पत्नी, हादसे में महिला की मौत

लाइव सिटीज, नवादा: बिहार के नवादा में हादसा हादसे में महिला की मौत हो गई. जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बसकंडा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई. महिला अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी, तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई. हादसे में पति भी घायल हुआ है. स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

मृतक महिला की पहचान औरैया गांव निवासी सैला पंडित की पत्नी टून्नी देवी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर फतेहपुर से घर लौट रहे थे, तभी बसकंडा गांव के पास अधिक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जख्मी पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर होली के लिए खरीदारी करने फतेहपुर आई थी. फतेहपुर में होली को लेकर सामान की खरीदारी भी की. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home