HomeBiharबक्सर: SDM ने केंद्रीय जेल में की छापेमारी, आठ थानों की पुलिस...

बक्सर: SDM ने केंद्रीय जेल में की छापेमारी, आठ थानों की पुलिस की रही मौजूदगी

लाइव सिटीज, बक्सर: बिहार के बक्सर केंद्रीय कारागार में छापेमारी की गई. एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा की अचानक छापेमारी से पूरे जेल प्रशासन और कैदियों में आपाधापी का माहौल बना रहा. इस दौरान एसडीएम के साथ आठ थानों की पुलिस भी मौजूद थी. बताया जाता है कि यह छापेमारी सुबह 04:35 बजे से 06:36 मिनट तक चली. इस छापेमारी में पुलिस ने एक रेजर और सीलिंग फैन का कंडेसर बरामद किया.

सदर एसडीएम धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के 8 थानों की पुलिस ने एक साथ मिलकर केंद्रीय कारा में छापेमारी की. बिना कुछ जानकारी के इस तरह से छापेमारी से जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मच गया. जब तक जेल प्रशासन और कैदी समझ पाते, उससे पहले पुलिस जवानों ने चारों ओर से घेर दिया.

इस दौरान सभी कैदी वार्डों की तलाशी ली गई और कैदियों से पूछताछ हुई. इस छापेमारी में एसडीपीओ गोरख राम, एएसडीएम दीपक कुमार, बीडीओ दीपचंद जोशी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

जानकारी मिली कि अहले सुबह 4:35 बजे नगर थाना, औद्योगिक थाना समेत कई थानों की पुलिस ने सेंट्रल जेल की तलाशी ली. इस दौरान जेल के कोने-कोने को पुलिस ने खंगाल डाला.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home