HomeBiharबिहार में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, 4 बारातियों की दर्दनाक मौत, 5...

बिहार में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, 4 बारातियों की दर्दनाक मौत, 5 की हालत नाजुक

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क हादसा हुआ है. जिले के लाखो थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित खातोपुर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में चार लोगो की मौके पर मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वाले सभी लोग लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 पहाड़चक के रहने वाले हैं.

परिजनों के मुताबिक सभी लोग बारात से लौट रहे थे, अहले सुबह खातोपुर के पास यह हादसा हुआ. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने के कारण यह घटना घटी है. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो का चक्का पंचर हो जाने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे. हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

बाराती में शामिल शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि वे लोग साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र से एक बाराती में शामिल होकर लौट रहे थे. हालांकि वह दूसरी गाड़ी से पीछे-पीछे आ रहे थे. खातोपुर चौक के पास एक्सीडेंट के बाद सभी लोग सड़क पर गिरे पड़े थे. चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home