HomeBiharहाजीपुर में ऑनर किलिंग: मां-बाप ने गला घोंट दो बेटियों की कर...

हाजीपुर में ऑनर किलिंग: मां-बाप ने गला घोंट दो बेटियों की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: वैशाली जिले के हाजीपुर में सगी बहनों की ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. माता-पिता ने ही दोनों बेटियों की हत्या कर दी. मामला सराय थाना क्षेत्र के मणि भकुरहर गांव का है। दोनों बहनें नरेश भगत और रिंकू देवी की 18 वर्षीय पुत्री रोशनी कुमारी एवं 16 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी थी. पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के मां रिंकी देवी को हिरासत में लिया है.

नाबालिग बहनों की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस को देखते ही आरोपित पिता मौके से फरार हो गया. मां को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

बताया जाता है कि आरोपित पिता कोलकाता में रहता था. पूछताछ के दौरान आरोपित मां ने बताया कि दोनों बेटियां बार-बार घर से भाग जाती थी. इस कारण सभी लोग दोनों से तंग थे. माता-पिता ने दोनों की गला दबा कर हत्या कर दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home